CG GOVERNMENT SCHOOL| शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में प्रवेश हेतु जारी हुई अधिसूचना

CG GOVERNMENT SCHOOL| शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में प्रवेश हेतु जारी हुई अधिसूचना

शासकीय आदिवासी कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में वर्ष 2022-23 के लिए प्रवेश परीक्षा विकासखण्ड स्तर पर 23 जून एवं जिला व राज्य स्तर पर 04 एवं 05 जुलाई को प्रातः 11 बजे से शासकीय आदिवासी कन्या परिसर छात्रावास कांकेर के खेल मैदान में आयोजित की जायेगी। संस्था के प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों द्वारा 10 मूल्यांकन कर प्राविण्यता के आधार पर खिलाड़ी छात्राओं का चयन किया जायेगा।

परिसर में प्रवेश के लिए केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के ही कक्षा 6वीं से 12वीं की छात्राएं पात्र होंगी। 10वीं एवं 12वीं के छात्राओं को सीधे प्रवेश नहीं दिया जायेगा। कक्षा 6वीं से 8वीं की छात्राएं जिनकी आयु अधिकतम 14 वर्ष एवं 9वीं से 11वीं तक अध्ययनरत छात्राओं की आयु सीमा अधिकतम 18 वर्ष निर्धारित की गयी है।

माध्यमिक वर्ग के छात्राओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जायेगी, साथ ही राज्य एवं राष्टृय स्तर के खिलाड़ी छात्राओं को वरीयता दी जायेगी। खिलाड़ियों को क्रीड़ा परिसर में भोजन, आवास, ट्रेकसूट, जूता, मोजा, निकर, टीशर्ट खेल सामग्री इत्यादि सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जायेगी।

Join in Official Group 👉 Link 👈

Updated: June 18, 2022 — 7:24 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *