CG Vyapam 2026 : आने वाले 4 माह में व्यापम के होंगे 17 प्रवेश व भर्ती परीक्षाएं, 40 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
सीजी व्यापम: व्यापम की ओर से अगले चार माह में 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। अभी व्यापम की वेबसाइट में एमएससी नर्सिंग, पीईटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन जारी है। वही इस माह ही जल संसाधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण मंडल और मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग में भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इन तीन परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 40 से ज्यादा पदों की भर्ती की जाएगी।

जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार सिविल पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से 25 पदों की भर्ती की जाएगी। परीक्षा के बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक-सैंपलर ग्रेड-2 की भर्ती परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से 13 पदों की भर्ती की जाएगी। परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर प्रावीण्य सूची जारी की जाएगी।
प्रिंटिंग तथा लेखन सामग्री विभाग में मैकेनिकल कम इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ओवरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर बुक ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर व सहायक सेक्शन होल्डर के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर विभाग द्वारा चयन सूची जारी की जाएगी और अनुभव प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद नियुक्ति की जाएगी।
तीन माह में 14 प्रवेश और भर्ती परीक्षा
अप्रैल, मई ओर जून माह में 14 प्रवेश व भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। 4 अप्रैल को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं के नागपुर ग्रेड – 2 के पदों में भर्ती की जाएगी। ऐसे ही 19 अप्रैल को ट्रांसपोर्टेशन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 7 मई को पीपीटी प्रवेश परीक्षा और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा, 14 मई को पीईटी और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 4 जून को प्री डीएलएड, 11 जून को प्री बीएड और बीएससी नर्सिंग, 21 जून को पीएटी-पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा और 28 जून को डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।