CG Vyapam Teacher Bharti छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की संशोधित ई-प्रमाण पत्र सह अंकसूची जारी

CG Vyapam Teacher Bharti छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की संशोधित ई-प्रमाण पत्र सह अंकसूची जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा संचालक, राज्य शैक्षिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET20 ) का आयोजन दिनांक 09 जनवरी 2022 को दो पालियों में किया गया। प्रथम पाली में कक्षा एक से पाँच तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा पूर्वान्ह 9:30 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में कक्षा छ: से आठ तक अध्यापन पात्रता हेतु परीक्षा अपरान्ह 2:00 से 4.45 बजे तक आयोजित की गई तथा परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 07.04.2022 को प्रदर्शित किया गया था एवं ई-प्रमाण पत्र सह अंकसूची दिनांक 09.06.2022 को व्यापम के उक्त वेबसाइट पर प्रकाशित किये गये।

टंकण त्रुटिवश पूर्व में प्रसारित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET20) के ई-प्रमाण पत्र सह अंकसूची को आंशिक रूप से संशोधन किया गया है। संशोधित ई-प्रमाण पत्र सह अंकसूची व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर पुनः दिनांक 29.06.2022 को प्रदर्शित किया गया। अभ्यर्थी वेबसाइट का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं ।

Join in Official Group 👉 Link 👈

Date Best Jobs
13 Apr. 2024
13 Apr. 2024
13 Apr. 2024
13 Apr. 2024
26 Nov. 2023
25 Nov. 2023
25 Nov. 2023
23 Nov. 2023
21 Nov. 2023
09 Nov. 2023
Updated: June 30, 2022 — 3:01 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *