PRSU University रविवि की वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन ही होगी, कार्यपरिषद में नहीं जाएगा मामला

रविवि की वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन ही होगी, कार्यपरिषद में नहीं जाएगा मामला

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी छात्रों को सेंटर में आकर पेपर लिखना होगा। वार्षिक परीक्षा का मामला कार्यपरिषद की बैठक में नहीं रखा जाएगा। बीए, बीकॉम, बीएससी की परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू होगी। कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय से समय-सारणी जारी की जा चुकी है। विवि के अफसरों का कहना है कि वार्षिक परीक्षा ऑफलाइन होगी। इसके अनुसार छात्र तैयारी करें।

कोरोना संक्रमण की वजह से पिछली बार रविवि की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। इसके तहत छात्रों को घर से पेपर लिखने की सुविधा दी गई थी। इस बार भी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की मांग उठी थी। छात्र संगठनों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन किए गए।

तब यह चर्चा उठी कि कार्यपरिषद की बैठक में वार्षिक परीक्षा से संबंधित मामला जाएगा। इसमें निर्णय होगा। रविवि में कार्यपरिषद की बैठक 25 मार्च को होगी। इसमें बजट को लेकर चर्चा होगी। परीक्षा से संबंधित मामले नहीं रखे जाएंगे। स्नातक की परीक्षा 16 अप्रैल से और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होगी।

Date Best Jobs
10 Aug. 2023
10 Aug. 2023
15 Jul. 2023
11 Jul. 2023
14 Jun. 2023
19 May. 2023
16 May. 2023
12 May. 2023
09 May. 2023
08 May. 2023

बीएससी की परीक्षा दो महीने तक

बीएससी की परीक्षा दो महीने तक होगी। इसके पेपर 16 अप्रैल से शुरू होकर 17 जून तक चलेंगे। इसी तरह बीए की परीक्षा 16 अप्रैल से 10 जून तक। बीकॉम, 16 अप्रैल से 24 मई तक। बीसीए, 16 अप्रैल से 17 मई। एमए समाजशास्त्र व लोकप्रशासन, 18 अप्रैल से 4 मई। एमए अर्थशास्त्र, 18 अप्रैल से 4 मई। एमए राजनीति विज्ञान 19 अप्रैल से 2 मई। एमए एमएससी गणित, 16 अप्रैल से 4 मई। एमए हिंदी, 19 मई से 30 मई एमकॉम 1,25 45 से 4 जून।

Updated: March 25, 2022 — 8:39 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also This
Date Post Name
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024