RAIPUR UNIVERSITY SEMESTER EXAM विवि द्वारा समय सारिणी व उत्तरपुस्तिका के संबंध में जानकारी हुई अधिसूचना

RAIPUR UNIVERSITY SEMESTER EXAM विवि द्वारा समय सारिणी व उत्तरपुस्तिका के संबंध में जानकारी हुई अधिसूचना

पं. रविशंकर शुक्ल विवि द्वारा सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई हैं। 25 जून से ये परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। 27 जुलाई तक ये परीक्षाएं चलेंगी। हालांकि अधिक छात्र संख्या वाली मुख्य विषयों की परीक्षाएं जुलाई के पहले पखवाड़े में ही समाप्त हो जाएंगी। छात्रों को 7 घंटे का समय प्रश्नपत्र हल करके उत्तरपुस्तिका केंद्र में जमा करने के लिए मिलेंगे। रविवि द्वारा सुबह 8 बजे प्रश्नपत्र वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही महाविद्यालयों को भेज दिए जाएंगे। छात्रों को उसी दिन होगी कोरोना की सूचना दोपहर 3 बजे तक उत्तरपुस्तिका जमा करनी होगी।

बाजार से खरीदे गए अथवा स्वयं बनाए गए उत्तरपुस्तिकाओं में छात्र उत्तर नहीं लिख सकेंगे। महाविद्यालयों द्वारा उन्हें जो उत्तरपुस्तिकाएं प्रदान की जाएंगी, उनमें ही छात्रों को पर्चे हल करने होंगे। यदि छात्र द्वारा उत्तरपुस्तिका का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो उन्हें खाली उत्तरपुस्तिका ही केंद्रों को लौटानी होगी। ब्लैंडेड परीक्षाओं के नियमानुसार, छात्रों को पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना की पात्रता नहीं होगी।

वार्षिक परीक्षाओं में छात्रों को महाविद्यालयों में बैठकर भी पर्चे हल करने की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके बाद सभी महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस व्यवस्था को लेकर रविवि की किरकिरी हुई थी । कुछ परीक्षाओं के बाद रविवि ने नियम बदलते हुए परीक्षा केंद्र में पहुंचकर पर्चे हल करने पर रोक लगा दी थी। सेमेस्टर परीक्षाओं में शुरुआत से ही छात्रों के कॉलेजों में उत्तर लिखने पर बैन लगा दिया गया है। यदि छात्र ऐसा करते हैं तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विस्तृत समय-सारिणी व दिशा-निर्देश रविवि ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

Date Best Jobs
12 Aug. 2022
18 Jul. 2022
17 Jul. 2022
16 Jul. 2022
12 Jun. 2022
04 Jun. 2022
04 Jun. 2022
03 Jun. 2022
01 Jun. 2022
16 May. 2022

सेमेस्टर परीक्षाओं में भी छात्रों को डाक सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें स्वयं ही परीक्षा केंद्र पहुंचकर कॉपियां जमा करनी होगी। यदि किसी छात्र को कोरोना हो जाता है और वो परीक्षा केंद्र तक आने में समर्थ नहीं होता है, तो इसकी जानकारी वाट्सऐप अथवा ई-मेल के जरिए देनी होगी। इसके साथ ही छात्र को अपनी कोरोना जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट संलग्न करनी होगी। इसके आधार पर ही छात्रों को उत्तरपुस्तिका जमा करने संबंधित नियमों में छूट मिल पाएगी।

सुबह 8 बजे अपलोड होंगे •प्रश्नपत्र, उसी दिन 3 बजे तक • जमा करनी होगी उत्तरपुस्तिका

Join in Official Group 👉 Link 👈

Updated: June 12, 2022 — 8:48 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read Also This
Date Post Name
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
28 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024
27 Mar. 2024