SSC GD date Extended : SSC GD Correction Date एसएससी GD डेट बढाने को लेकर जारी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन

[yop_poll id=”21″]

SSC Constable GD 2023 : शासकीय मंत्रालय विभाग में 45284 पदों पर भर्ती

SSC GD Constable Exam 2022 Date : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की रिवाइज्ड कांस्टेबल लिस्ट जारी कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि इस भर्ती अभियान के जरिए 45284 पदों पर

SSC GD Constable Exam 2022 Date : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 की रिवाइज्ड कांस्टेबल लिस्ट जारी कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि इस भर्ती अभियान के जरिए 45284 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 40274 पुरुष पदों पर और 4835 फीमेल पदों पर और 175 एनसीबी के पद शामिल होंगे। वैकेंसी लिस्ट के अनुसार 20765 बीएसएफ के, 5914 सीआईएसएफ और 11169 सीआरपीएफ, 2167 पद एसएससबी, 1787 आईटीबीपी, 3153 पद एआर के शामिल हैं। 

जीडी कांस्टेबल का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक आयोजित होगा। एसएससी ने इसके अलावा तीन और भर्ती परीक्षाओं के विभिन्न चरणों का शेड्यूल जारी किया है। सीजीएल 2021 का स्किल टेस्ट 4 जनवरी और 5 जनवरी 2023, सीएचएसएल 2021 का स्किल टेस्ट 6 जनवरी और स्टेनो ग्रेड सी डी 2022 का स्किल टेस्ट 15 फरवरी व 16 फरवरी 2023 को आयोजित होगा। 

SSC GD Constable Exam 2022 : एसएससी जीडी एग्जाम पैटर्न
इस बार कांस्टेबल के कुल 24,396 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इनमें पुरुष कांस्टेबल के  21579 और महिला कांस्टेबल के 2626 पद हैं। बीएसएफ में 10497, सीआईएसएफ में 100, सीआरपीएफ में 8911, एसएसबी में 1284, आईटीबीपी में 1613, एआर में 1697 और एसएसएफ में 103 वैकेंसी है। सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। 

इस बार जीडी कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से अलग होगी। पहले जहां डेढ़ घंटे का पेपर होता था, अब पेपर एक घंटे का हुआ करेगा। अब पेपर में 100 की बजाय 80 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग पहले की तरह होगी लेकिन पहले जहां गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक कटता था अब आधा अंक कटा करेगा। 

चयन – सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा। पीईटी CAPF कराएगी।

लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, जनरल नॉलेज व जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स व इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे। पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा। 

Download PDF 👉 Link

Apply 👉 Link

Official Website 👉 Link

Join in WhatsApp group 👉 Link