SSC JE Vacancy 2025: जूनियर इंजीनियर के 1,340 पदों पर निकली वैकेंसी! रजिस्ट्रेशन शुरू, ssc.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई

SSC JE Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। भारत सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में 1,340 पदों पर भर्ती निकली है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1,340 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2025 है। वहीं, एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2025 है।
Also Read
यह भर्ती कई केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों के लिए हो रही है। अगर आप सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या किसी अन्य इंजीनियरिंग सेक्टर से हों तो यह भर्ती आपके लिए उपयुक्त है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करें। इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।
SSC JE एग्जाम इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों और ग्रेजुएट के लिए एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। यह दो पार्ट पेपर-I और पेपर-II में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पेपर-I 21 से 31 अक्टूबर, 2025 तक और पेपर-II जनवरी एवं फरवरी 2026 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।
अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 21 जुलाई, 2025
एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 22 जुलाई, 2025
करेक्शन विंडो खुले रहे की तारीख: 1 और 2 अगस्त, 2025
SSC JE 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?
– इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
– अब जेई JE registration 2025 लिंक पर क्लिक करें।
– फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।
– इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर करें।
– इतना करने के बाद इसे डाउनलोड करके इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।