Join Group
Join Group
रोजगार मेला में 2 लाख पदों पर भर्ती - Click Here
◄ आप अपने राज्यों का नौकरी देखे ►
andhra pradesh

आंध्र प्रदेश

mp

मध्य प्रदेश

bihar

बिहार

cg

छत्तीसगढ़

delhi

दिल्ली

arunachal pradesh

अरुणाचल प्रदेश

assam

असम

goa

गोवा

gujarat

गुजरात

haryana

हरियाणा

himachal

हिमाचल

jk

जम्मू कश्मीर

jharkhand

झारखंड

karnataka

कर्नाटका

kerala

केरल

maharashtra

महाराष्ट्र

manipur

मणिपुर

meghalaya

मेघालय

mizoram

मिजोरम

nagaland

नागालैंड

odisha

उड़ीसा

punjab

पंजाब

rajasthan

राजस्थान

sikkim

सिक्किम

tamilnadu

तमिलनाडु

telangana

तेलंगाना

uttarakhand

उत्तराखंड

up

उत्तर प्रदेश

west-bengal

पश्चिम बंगाल

andaman nicobar

अंडमान-निकोबार

chandigarh

चंडीगढ़

dadra nagar haveli

दादरा-नगर-हवेली

daman diu

दमन-दीव

lakshadweep

लक्षद्वीप

pondicherry

पांडिचेरी

| | | |
Author by MAYANK

10 अप्रैल से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी एडमिशन की प्रक्रिया आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से

10 अप्रैल से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी एडमिशन की प्रक्रिया आवेदन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से

10 अप्रैल से 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में पूर्व सत्र में 07 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 01 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है तथा सत्र 2023-24 में जिले में 01 नये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 06 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन के लिए सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल से प्रारंभ कर दी जायेगी।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु शर्ते-

      स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा, महतारी दुलार योजना अंतर्गत बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी, रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा, अधिक पात्र आवेदन होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा, बी.पी.एल. पालकों के बच्चों को रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु शर्ते-

       स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन किया जा सकेगा, एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा, महतारी दुलार योजना अंतर्गत बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी, रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा, अधिक पात्र आवेदन होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा, कन्या विद्यालय को छोड़कर शेष विद्यालय में सह शिक्षा होगी. बी.पी.एल. पालकों के बच्चों को रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी के लिए सजेस पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम विद्यालयों में एडमिशन 10 अप्रैल से शुरू

संचालक लोक शिक्षण ने सभी डीईओ को एडमिशन हेतु निर्देश दिए
  

संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय निर्धारित किया है। प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे तथा सत्र 2023-24 में प्रदेश में नये 101 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये जाने हेतु बजट में स्वीकृति की गई है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन हेतु समय निम्नानुसार निर्धारित की गई है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) पोर्टलhttps://cgschool.in/Saems/SAEMSIndex.aspx  में एडमिशन फार्म 10 अप्रैल 2023 से 05 मई 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन 05 मई से 10 मई 2023 तक किया जाएगा। एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2023 तक किया जाएगा।

जारी पत्र के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु निम्न निर्देशों का पालन करना होगा:- इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाये। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार ’महतारी दुलार योजना’ अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा।

बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी। बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकांे के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुध्द प्रवेश दिया जायेगा। पालको को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा। रिक्त सीट के विरुध्द अधिक पात्र आवेदक होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2023 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।
    इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में एडमिशन हेतु निम्न निर्देशों का पालन करना होगा:- इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।

उसी विद्यालय में पूर्व से अध्ययनरत छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार ‘महतारी दुलार योजना’ अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। कन्या विद्यालयों को छोड़कर शेष विद्यालयों में सह शिक्षा होगी तथा इनकी प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नही मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी। बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरुध्द प्रवेश दिया जाएगा। पालकोे को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा 25 प्रतिशत से अधिक प्रवेश हेतु आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा। स्कूल की क्षमता अनुसार प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिये जायेंगे।

Read Also This
Date Post Name
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
05 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
04 Jun. 2023
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Note
Mantralayajob.com किसी भी प्रकार की नौकरी देने के लिए कॉल या मैसेज नहीं करता है और न ही पैसे लेता है, कृपया फर्जी कॉल के धोखाधड़ी से सावधान रहें।