Swami Atmanand School Vacancy Mungeli : स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय मुंगेली में निकली सीधी भर्ती
Swami Atmanand School Vacancy Mungeli : स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय मुंगेली में निकली सीधी भर्ती
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी / सचिव संचालन प्रबंधन समिति, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला मुंगेली (छ0ग0)
क्रमांक / अंग्रेजी माध्यम / संविदा नियुक्ति / विज्ञापन / 2022 / 3582 गुंगेली, दिनांक : 15/12/2022
कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक / अंग्रेजी माध्यम / संविदा नियुक्ति / विज्ञापन / 2022 / 3.5.80.. मुंगेली, दिनांक : 15/12/2022 द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा,

मुंगेली महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया में संविदा आधार पर निम्नानुसार पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये गये है:- (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा, मुंगेली हेतु :- शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम)। (2) महंत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी हेतु शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम),
शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), ग्रंथपाल, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक (अंग्रेजी माध्यम) (भौतिक), चौकीदार (3) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया हेतु व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम ) व्याख्याता जीव विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), चौकीदार अभ्यर्थी उक्त पदों पर दिनांक 28/12/2022 तक सायं 05:00 बजे तक संविदा नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है विज्ञापन का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.inपर किया जा सकता है।
राज्य सरकार आवश्यकता के आधार पर तथा संविदा आधार पर नियुक्ति की उपयुक्तता तथा कर्मचारी की कार्यक्षमता का आकलन करने के पश्चात् संविदा नियुक्ति की कालावधि बढ़ाया जा सकेगा जो कि शासन के आगामी निर्देश के अंतर्गत प्रतिबंधित होगा। 2/ संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी। संविदा अवधि समाप्ति पर बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्त की जा सकेगी।
निरर्हताएँ 1 अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिये किन्ही भी साधनों से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को नियुक्तिकर्ता द्वारा चयन के लिये निरर्हित माना जा सकेगा।
2 / कोई भी अभ्यर्थी किसी सेवा या पद पर तब तक नियुक्ति नहीं किया जाएगा, जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में जो कि विहीत की जाए मानसिक या शारीरिक रूप में स्वस्थ्य तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो से मुक्त घोषित न कर दिया जाये परन्तु आपवादिक मामलों में अभ्यर्थी का उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इस शर्त के अधीन नियुक्ति दी जा सकेंगी कि यदि यह चिकित्सकीय रूप से अस्वस्थ्य पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकेगी।
3 / कोई भी अभ्यर्थी जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध या अन्य अपराध का सिद्ध दोष ठहराया गया हो, किसी सेवा या पद के लिये पात्र नहीं होगा। परन्तु यदि किसी अभ्यर्थी के विरुद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हो तो उसकी नियुक्ति का मामला तब तक लंबित रखा जाएगा. जब तक उस अपराधिक प्रकरण का न्यायालय द्वारा अंतिम विनिश्चय न कर दिया जाये।
अभ्यर्थी की पात्रता के बारे में नियुक्तिकर्ता का निर्णय संबंधी :—
1/ चयन के लिये अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में नियुक्तिकर्ता का विनिश्चय अंतिम होगा।
2/ चयन प्रक्रिया के किसी भी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता को चयन सूची भेजने के बाद भी यदि नियुक्तिकर्ता के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पायी गई है तो वह निरर्हित हो जायेगा एवं उसका चयन / नियुक्ति नियुक्तिकर्ता द्वारा बिना पूर्व
सूचना के समाप्त कर दी जायेगी। अन्य निर्देश :-
17 नियुक्त उम्मीद्वार को उनके पद के अनुसार शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशो के अनुसार वेतन देय होगा। 2 / नियमानुसार संविदा भर्ती के उप नियम (2) के अंतर्गत उल्लेखित मामलों को छोड़कर संविदा सेवा में सिर्फ मासिक एकमुश्त राशि वेतन के रूप में देय होगी, इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महंगाई भत्ता, क्षतिपूर्ति भत्ता, गृह भाडा इत्यादि नहीं दिया जाएगा तथा संविदा नियुक्ति के अधीन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी।
3 / नियुक्ति पश्चात अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत 15 दिवस के भीतर शासकीय मेडिकल बोर्ड फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
4/ विज्ञापन की विस्तृत जानकारी मुंगेली जिले के वेबसाइट www.mungeli.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
5/ अद्यतन जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.inका नियमित अवलोकन करते रहें।
चयन प्रक्रिया के में दिशा निर्देश एवं शर्ते :-
1 / कार्यालय के गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/6fnxzff6DevZKWwNA में दिनांक 28/12/2022 समय सायं 05:00 बजे तक आवेदन करना होगा गूगल फार्म के द्वारा किया गया
आवेदन ही मान्य होगा डॉक से प्राप्त आवेदन अमान्य है। लिखित परीक्षा के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर चयन की कार्यवाही की जायेगी। 3/ (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल दाऊपारा मुंगेली (2) महत जगन्नाथ दास शासकीय इंग्लिश स्कूल लोरमी (3) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल पथरिया की समिति पृथक पृथक है तथा प्रत्येक के लिए पृथक-पृथक आरक्षण लागू होगा। आवेदकों को अपने आवेदन में किस विद्यालय हेतु आवेदन कर रहे है उसका उल्लेख करना होगा।
4/ संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी।
5 संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत की जा सकती है।
6/ अभ्यर्थी को छ.ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
77 आवेदक सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 8/
आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिये। आयु की गणना दिनाक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जाएगी उम्र में शासन के निर्धारित नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान होगा। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
9/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम एफ-9-01/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 एवं संशोधित दिनांक 30 दिसम्बर 2019 नियोक्ता एवं नियुक्त कर्मचारी के लिए लागु होगा।
10/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2012 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिये लागू होगा।
11/ संविदा भर्ती कर्मचारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधीन होंगे।
12/ संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन, मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है की पात्रता नहीं होगी।
13/ यह पद पूर्णत अस्थायी होंगे शासकीय सेवा में समान पदों पर दावे की पात्रता नही होगी।
14/ विज्ञापित पदों की संख्या घटाई बढाई अथवा पर्याप्त कारण से विज्ञापन निरस्त भी किया जा सकता है।
15/ नियुक्ति हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। 16/ अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी।
17/ भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किए जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। 18/ राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत।सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा।
19/ अनुसूचित जाति / अनु जन जाति अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र सत्यापन के समय संलग्न करना आवश्यक है। प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ दिया जाना संभव नही होगा आवश्यक होने पर प्रबंधन समिति प्रमाण पत्र की वैधता की जाँच करा सकता है।
20 / अनुसूचित जाति / अनुजन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों, महिला उम्मीद्वारों के लिए आयु सीमा में शिथिलता हेतु छ.ग. शासन के नियमों के अनुसार छूट की पात्रता होगी।
21/ किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नही करेगा।
22 / चतुर्थ श्रेणी पद हेतु जिला मुंगेली के निवासी अभ्यार्थी ही मान्य किये जायेंगे।
23 / आपके द्वारा कार्य व्यवहार एवं परीक्षा परिणाम प्रदर्शन के आधार पर भी आपको रखा / पदच्युत किया जा सकेगा।
24/ अपूर्ण दस्तावेज पात्र / अपात्र की सूची पर आमंत्रित प्रथम दावा आपत्ति की अंतिम तिथि तक जमा किए जा सकेंगे।
नियुक्ति अवधि :- 17 छत्तीसगढ़ सविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4 (1) के अंतर्गत उल्लेखित संविदा नियुक्ति के पदों पर संविदा नियुक्ति तीन वर्ष की कालावधि के लिये की जावेगी। तथापि
आवदेन करनें की तिथि
अभ्यर्थी उक्त पदों पर दिनांक 28/12/2022 तक सायं 05:00 बजे तक संविदा नियुक्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है विज्ञापन का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है।
Join in Telegram Group :- Click Hare
Join in WhatsApp Group :- Click Hare
Read Also This
- Sarkari Chaprasi Bharti 2023 : शासकीय विभाग में चपरासी के पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Durg Bhilai Plant Bharti : भिलाई स्टील प्लांट में निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Govt Bank Recruitment 2023 : सरकारी बैंक विभाग 9000 हजार पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Govt Operator Recruitment : शासकीय विभाग में कंप्यूटर पास के लिए निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- IB MTS VACANCY : मंत्रालय विभाग में 1600 पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती
- Officer Recruitment 2023 : मंत्रालय विभाग में ऑफिसर के पदों पर निकली सीधी भर्ती
- 10th Pass Recruitment : रोजगार विभाग में 10वीं पास के लिए निकली सीधी भर्ती
- CG Berojgari Bhatta Form 2023 : छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता आवेदन करने की पूरी जानकारी
- Tehsil Operator Clerk Recruitment : राजस्व विभाग में ऑपरेटर और क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी भर्ती
- Tahsil Chaprasi Bharti : राजस्व विभाग में चपरासी और ड्राइवर के पदों पर भर्ती