
संक्षिप्त यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक अधिसूचना 2025 जारी कर दी गई है, जबकि विस्तृत अधिसूचना 28 जुलाई 2025 को जारी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
संगठन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
भर्ती का नाम
एलटी ग्रेड शिक्षक
पद संख्या
7466 पद
परीक्षा का प्रकार
ऑनलाइन
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन
कार्यस्थल
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता
भारतीय
आधिकारिक वेबसाइट
uppsc.up.nic.in
UP LT Grade Teacher Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 को आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में कुल 7466 पद भरे जाएंगे, जिनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4860, महिला उम्मीदवारों के लिए 2525 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 81 पद शामिल हैं। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षक पदों को भरना है।
श्रेणी
रिक्त पदों की संख्या
महिला
2525
पुरुष
4860
दिव्यांग (PwD)
81
कुल
7466
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा क्या है?
यूपी टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। यूपी सरकार के नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में आवश्यकतानुसार छूट भी दी जाएगी।
UPPSC Teacher Vacancy 2025 Educational qualification: शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए बीएड डिग्रीधारक ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बार कुछ विषयों में बीएड डिग्री से छूट भी दी गई है। विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करके देखें।
bharti teacher up
UPPSC Teacher Bharti 2025: जानें कैसे होगा चयन?
यूपी एलटी ग्रेड टीचर पदों की भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 125 रुपये देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
UP LT Grade Teacher Salary
चयनित उम्मीदवारों को लगभग 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा, जिसमें 4,800 रुपये का ग्रेड पे (7वें वेतन आयोग के अनुसार) शामिल है। इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) सहित अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। वेतन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट या अधिसूचना देखें।