Veterinary Assistant Surgeon district Bilaspur Vacancy : बिलासपुर शासकीय विभाग भर्ती
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर अंतर्गत गोकुलनगर व नगर निगम क्षेत्र में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण व देशी आवारा कुत्तों के जन्मदर नियंत्रण कार्यक्रम के सतत संचालन हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पदों पर स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत एक वर्ष हेतु या छग शासन पशुधन विकास विभाग / संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा . स्थाई नियुक्ति किए जाने तक ( जो भी पहले हो) कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को निम्नानुसार निश्चित एकमुश्त मानदेय पर संविदा नियुक्ति हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी व्ही एस सी एण्ड ए एच उत्तीर्ण,
बिलासपुर जिला के मूल निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर (छ ग) से कार्यालयीन समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक ” संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर ” के नाम पर देय रु 10 दस का पोस्टल आर्डर जमाकर दिनांक 30 सितम्बर 2022 तक विज्ञापित पद के विरुद्ध चयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं या विभागीय वेवसाइट www.agriportal.cg.nic.in अथवा राष्ट्रीय सूचना केन्द्र बिलासपुर के वेवसाइट www.bilaspur.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए पृथक से रु 10 दस का पोस्टल आर्डर संलग्न करना होगा।
निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर वांछित शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ दिनांक 07 अक्टूबर 2022 तक पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर में सायं 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जावेंगे। पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है
Date | Best Jobs |
---|---|
22 Feb. 2024 | |
17 Feb. 2024 | |
16 Feb. 2024 | |
07 Feb. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 |
भर्ती की विभाग का नाम
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर अंतर्गत गोकुलनगर व नगर निगम क्षेत्र में पशु चिकित्सा
कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर (छ ग)
भर्ती की पद का नाम
कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बिलासपुर (छ ग) पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ
भर्ती की योग्यता
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु अर्हकारी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता –
दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्व विद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त किसी भी पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय से विज्ञापित तिथि को बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी में कम से कम पचास प्रतिशत अंको से स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Date | Jobs |
---|---|
19 Mar. 2024 | |
19 Mar. 2024 | |
17 Mar. 2024 | |
20 Feb. 2024 | |
02 Feb. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 | |
25 Jan. 2024 |
भर्ती की प्रक्रिया
01. स्वीकृत पदों के लिए निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर जिला स्तर पर विज्ञापन जारी कर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी में स्नातक उपाधि धारक अभ्यर्थियों से वर्गवार आवेदन प्राप्त किए जायेंगे।
02. प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के आधार पर योग्य पाये गए अभ्यर्थियों के चयन हेतु पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर वर्गवार वरीयता सूची तैयार की जावेगी ।
03. यदि स्वीकृत पदों के विरुद्ध । निर्धारित पदों के विरुद्ध दो गुना से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं तो कट आफ मार्क निर्धारित कर वर्गवार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
04. आवेदक यदि आवेदन के पूर्व किसी शासकीय / अर्धशासकीय पशु चिकित्सा संस्थान में कार्य किया हो या कर रहा हो तो
उसे कार्य अनुभव के आधार पर बोनस अंक अतिरिक्त दिए जायेंगे
05. पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु जिला खनिज न्यास संस्थान बिलासपुर के मद से राशि स्वीकृत किया जाना है। अतः बिलासपुर जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी । ताकि बिलासपुर जिले के प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके ।
06. चूंकि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के द्वारा एनीमल बर्थ कण्ट्रोल कार्यक्रम व दुर्घटना में घायल पशुओं की सर्जरी करनी
होगी, अत: इस पद हेतु मास्टर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी इन सर्जरी एण्ड रेडियोलाजी को 10 प्रतिशत बोनस अंक दिया जावेगा
07. पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के प्रतिशत का 80 प्रतिशत अंक मास्टर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी इन सर्जरी एण्ड रेडियोलाजी को 10 प्रतिशत बोनस अंक व अनुभव का 10 प्रतिशत अंक निर्धारित होगा। अनुभव के लिए निर्धारित अतिकतम 10 अंक हेतु प्रत्येक वर्ष हेतु 02 अंक अधिकतम पांच वर्ष के लिए हैं ।
08. पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी के प्राप्तांकों के प्रतिशत के प्रतिशत का प्राप्त अंक, स्नातकोत्तर उपाधि का 10 अंक व अनुभव में प्राप्त अंको को जोड़कर मेरिट सूची तैयार की जावेगी। जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जावेगा।
09. कुल विज्ञापित पदों की एक चौथाई के बराबर या कम से कम दो पद की प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी
10. वर्गवार तैयार सूची के वरिष्ठता अनुक्रम में निर्धारित पदों पर चयन किया जावेगा। तदनुसार संविदा नियुक्ति आदेश जारी किए जायेंगे। निर्धारित समय पर कर्त्तव्य पर उपस्थित न होने पर प्रतीक्षा सूची से अगले अनुक्रम वाले चयनित अभ्यर्थी को मौका दिया जावेगा।
11. यदि निर्धारित योग्यता व मापदण्डों के अनुसार वर्गवार रिक्ति हेतु बिलासपुर जिले से उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं तो बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों से उस वर्ग के अभ्यर्थी का चयन किया जा सकेगा ।
12. विवाद की स्थिति में चयन हेतु अंतिम निर्णय कलेक्टर बिलासपुर का होगा जो सभी पक्षों को मान्य होगा।
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु आवश्यक सेवा शर्ते :
01. पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद के चयन हेतु निर्धारित योग्यता व मापदण्डों को पूर्ण करना आवश्यक होगा।
02. आवेदक को दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्व विद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त किसी भी पशु चिकित्सा महाविद्यालय से विज्ञापित तिथि को पशु चिकित्सा सहायक शल्यश के पद हेतु बैचलर आफ वेटेरिनरी साइंस एण्ड एनीमल हस्बैण्डरी में कम से कम पचास प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।
03. आवेदक को संविदा नियोक्ता की सभी सेवा शर्तों को मानना अनिवार्य होगा।
04. यह संविदा नियुक्ति जिला खनिज न्यास संस्थान मद से की जा रही है। अतः स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत एक वर्ष हेतु या जिले के अंतर्गत रिक्त पदों पर छग शासन पशुधन विभाग / संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़, द्वारा स्थाई नियुक्ति किए जाने तक ही ( जो भी पहले हो ) संविदा नियुक्ति मान्य होगी। संविदा नियुक्ति तिथि से एक वर्ष उपरान्त या छग शासन पशुधन विभाग / संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा स्थाई नियुक्ति किए जाने पर संविदा पर नियुक्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ की सेवाएं स्वयं निरस्त मानी जावेगी। कोई भी उम्मीदवार निरन्तरता हेतु दावा नहीं कर सकेगा।
05. सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाह मानदेय का भुगतान एकमुश्त किया जावेगा। जो कार्य आधारित होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के सेवा भत्ते या सुविधाएं देय नहीं होगी।
06. सेवा के दौरान एकमुश्त देय मानदेय से जी पी एफ कटौती नहीं की जावेगी
07. जिला खनिज न्यास संस्थान मद से राशि की व्यवस्था कलेक्टर बिलासपुर द्वारा की जा रही है। एक वर्ष पश्चात यदि रिक्त पदों की निरन्तरता रहती है और जिला खनिज न्यास संस्थान मद से राशि उपलब्ध कराई जाती है तो कलेक्टर बिलासपुर की अनुमति से व अनुमोदन प्राप्त कर पदों की भर्ती / निरन्तरता की जा सकेगी।
08. आवेदक द्वारा आवेदन करने मात्र से चयन सुनिश्चित नहीं होगा अपितु चयन समिति द्वारा आवेदक के द्वारा पूर्ण किए गए
शर्तों के साथ- साथ आवेदन पत्र के साथ सम्मिलित आवश्यक शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों के परीक्षण उपरान्त लिए गए
निर्णय के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जावेगा। चयनित उम्मीदवार को पदग्रहण के समय सम्पूर्ण दस्तावेजों की
मूल प्रति जांच हेतु प्रस्तुत करनी होगी। प्रमाण पत्र व अन्य वांछित दस्तावेज सही पाए जाने के पश्चात ही पदग्रहण कराया जाएगा।
09. आवेदक की आयु दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छग शासन द्वारा लागू आरक्षण नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जावेगी
10. भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन द्वारा नियम व शर्तों में किसी प्रकार के परिवर्तन किए जाने पर आवेदकों को मानना
अनिवार्य होगा।
11. प्रशासकीय कारणों से अधिसूचित रिक्तियों में पदों की संख्या में वृद्धि / कमी या निरस्त किए जाने का सम्पूर्ण अधिकार जिलाधीश, जिला बिलासपुर के पास सुरक्षित होगा।
12. भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या होने पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर बिलासपुर के पास होगा जो आवेदकों को मान्य करना बंधनकारी होगा।
13. आवेदन कर्ताओं को निर्धारित आवेदन पत्र में साफ सुथरे शब्दों में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रपत्र को पहले ठीक से पढ़ लें व समझने के उपरांत जानकारी भरें भरी जाने वाली समस्त जानकारियां स्पष्ट व पठनीय हों। किसी भी प्रकार की काट-छांट अवांछनीय है। इससे आवेदकों का आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।
14. आवेदक आवेदन पत्र में निर्दिष्ट स्थान पर अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो चस्पा करें व एक अतिरिक्त फोटो
अलग से संलग्न करें। फोटो व अन्य दस्तावेजों की छायाप्रतियां स्व प्रमाणित कर संलग्न करें।
15. शासकीय / अर्धशासकीय / निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को उनके नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा
16. सेवा प्रदाता पदों से संबंधित काउन्सलिंग में जीवित पंजीयन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जीवित पंजीयन नहीं होने पर
आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा ।
Download PDF 👉 Link
Join in Official Group 👉 Link
Official Website 👉 Link