---Advertisement---

Forgot SSO ID – SSO ID भूल जानें पर क्या करें?

Published On: July 16, 2026
Follow Us
---Advertisement---

जैसे हर राज्य सरकार का अपना डिजिटल पोर्टल होता है, उसी प्रकार राजस्थान सरकार ने भी SSO पोर्टल विकसित किया है।

इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए आपको SSO ID की आवश्यकता होती है, जो आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त होती है। SSO ID के जरिए लॉगिन करके आप राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक्सेस कर सकते हैं।

यदि आप अपनी SSO ID खो चुके हैं या भूल गए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख के माध्यम से मैं आपको विस्तार से बताऊंगा कि आप कैसे आसानी से और स्वयं अपनी SSO ID को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

Raj SSO ID Login, Rajasthan SSO ID, SSO ID Login Rajasthan 2026, SSO ID open, SSO ID Login 118, SSO ID registration Rajasthan, SSO ID Rajasthan Employee

Forget SSO ID

SSO ID कैसे प्राप्त करें?

Step 1. सबसे पहले, आपको SSO राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट “https://sso.rajasthan.gov.in/” पर जाना होगा।

Step 2. जैसे ही आप SSO राजस्थान की वेबसाइट पर जाएंगे, मुख्य पृष्ठ प्रदर्शित होगा। इस पृष्ठ पर आपको नीचे की ओर स्क्रॉल करना होगा और “I Forgot my Digital Identity (SSOID). Click Here” लिंक पर क्लिक करना होगा।

Step 3. एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहाँ आपको उस उद्देश्य का चयन करना होगा, जिसके लिए आपने रजिस्ट्रेशन किया था, जैसे कि –

Citizen

अगर आपने रजिस्ट्रेशन के समय ‘सिटीजन’ विकल्प को चुना था, तो आप निम्नलिखित तरीकों की मदद से अपनी आईडी को ढूँढ सकते हैं –

  • भामाशाह (Bhamashah)जन आधार (Jan Aadhar)
  • आधार (Aadhar)
  • Google
  • Facebook
  • Twitter

आपने जिस भी आईडी के जरिए SSO ID बनाई थी, उसे चुनकर आवश्यक जानकारी भरें। इसे पूरा करने के बाद, आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर आपकी SSO ID भेज दी जाएगी।

Udhyog (उद्योग)

यदि आपने रजिस्ट्रेशन के समय ‘उद्योग’ विकल्प को चुना था, तो आप निम्नलिखित तरीकों की मदद से अपनी आईडी को पुनः प्राप्त कर सकते हैं –

  • Udhyog Aadhar (उद्योग आधार)
  • SAN

आप उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक का चयन करके और आवश्यक जानकारी दर्ज करके अपनी SSO ID को पुनः प्राप्त कर सकते हैं।

Govt. Employee (सरकारी कर्मचारी)

यदि आपने अपनी SSO ID बनाते समय ‘सरकारी कर्मचारी’ विकल्प का चयन किया था, तो आपको उसी ‘सरकारी कर्मचारी’ विकल्प को फिर से चुनना होगा। इस चयन के बाद, आपके सामने एक नया विकल्प ‘SIPF’ प्रदर्शित होगा। इस पर क्लिक करने के बाद, एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना SIPF नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद अपनी SSO ID प्राप्त हो जाएगी।

SMS द्वारा SSO ID कैसे प्राप्त करें?

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आपको दिए गए चरणों का क्रमशः पालन करना आवश्यक है।

सबसे पहले, आपको अपने मोबाइल या स्मार्टफोन का मैसेज बॉक्स खोलना होगा। इसके बाद, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘RJ SSO’ लिखकर 9223166166 पर संदेश भेजें। यह क्रिया करते ही आपकी SSO ID आपके मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगी।

नोट – इस सेवा का उपयोग करने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि आपने 07/09/2018 के बाद कम से कम एक बार एसएसओ पोर्टल पर लॉग-इन किया हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment