Korea Vacancy : छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा भर्ती अधिसूचना

Korea Vacancy : छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा भर्ती अधिसूचना

भर्ती की विभाग का नाम

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया, बैकुन्ठपुर (छ.ग.) (E-mail-rmsa.korea@gmail.com Phone/Fax No. 07836-232241)/ स्था. / जि.शि.अं. मा. स्कूल / प्र.नियु. / सं. / भर्ती / 2022 बैकुण्ठपुर, दिनांक 14/11/2022

भर्ती की पद का नाम

कोरिया जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा, बैकुन्ठपुर, खरवत एवं सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) में शिक्षकीय संवर्ग के बैकलॉग के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु सृजित पद अनुसार कोरिया जिले में संचालित निम्नलिखित 04 (चार) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों

भर्ती की अधिक जानकारी

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर का आदेश आदेश क्र. एफ 23 -08/2020/20-3 / 28 अटल नगर नया रायपुर, दिनांक 03.07.2020 क्र. 23-08/ 2020/ 20- दो / 14 रायपुर, अटल नगर, नवा दिनांक 24.06.2022, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर का पत्र क्रमांक / स्वा. आ.अं.मा./ 2021-22/259 रायपुर दिनांक 13.07.2021 एवं लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर का पत्र क्र. एफ 23-08/2020/20-3, रायपुर दिनांक 23.03.2022 के अनुसार कोरिया जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा, बैकुन्ठपुर, खरवत एवं सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) में शिक्षकीय संवर्ग के बैकलॉग के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु सृजित पद अनुसार कोरिया जिले में संचालित निम्नलिखित 04 (चार) स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों –

  1. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा, वि.सं. बैकुण्ठपुर
  2. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बैकुण्ठपुर. वि.सं. बैकुण्ठपुर 3. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खरवत, वि. खं. बैकुण्ठपुर

  1. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सोनहत विखं सोनहत

के लिए विभिन्न पदों पर अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति / संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी विहित नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर दिनांक 24/11/2022 दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ०ग०) पिन 497335. को निर्धारित तिथि पर बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किये जाएगें शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, विज्ञापन की 1 शर्तें, आवेदन पत्र का प्रारूप व रिक्त पद संबंधी जानकारी कोरिया जिले के वेबसाईट korea.gov.in पर देखा जा सकता है। तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया तथा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय महलपारा, बैकुन्ठपुर, खरवत एवं सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

नियम एवं शर्ते

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्वप्रमाणित संलग्न कर दिनांक 24/11/2022 दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छ०ग०) पिन 497335. को निर्धारित तिथि पर बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किये जाएगें शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, विज्ञापन की 1 शर्तें, आवेदन पत्र का प्रारूप व रिक्त पद संबंधी जानकारी कोरिया जिले के वेबसाईट korea.gov.in पर देखा जा सकता है।

भर्ती की चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश :-

1. अभ्यर्थी द्वारा कक्षा-9वीं से आगे की सम्पूर्ण शिक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से अंग्रेजी
माध्यम में पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। हिन्दी माध्यम के पदों के लिए व्याख्याता हिन्दी संस्कृत, गणित, इतिहास एवं अर्थशास्त्र के पदों पर अंग्रेजी माध्यम का होना अनिवार्य नहीं है।

2. शासन द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय / संस्था से जारी अंकसूची / उपाधि ही मान्य किया जायेगा।

3. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेगें।

4. प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति के लिए शिक्षक संवर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर चयन हेतु आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं,12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डेमो व साक्षात्कार हेतु निर्धारित अंका के आधार पर अधिमान्यता दी जावेगी शैक्षणिक पदों हेतु डी.एड. / डी.एल.एड. / बी.एड. की उपाधि अनिवार्य होगी।

(क) व्याख्याता की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ख) प्रधानपाठक पूमा.शा. की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अर्को के प्रतिशत पर 30 अंक, स्नातकोत्तर में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ग) शिक्षक की नियुक्ति के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 30 अंक, 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(घ) सहायक शिक्षक की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

(ङ) सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की नियुक्ति के लिए 12वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, 10वीं में प्राप्त अंको के प्रतिशत पर 30 अंक, डेमो हेतु 20 अंक एवं साक्षात्कार हेतु 20 अंक निर्धारित है।

5. पदवार/ विषयवार मेरिट अनुक्रम में आने वाले 05 आवेदकों का डेमो (स्कीनिंग) लिया जायेगा जिसमें संबंधित आवेदक की पढ़ाने की योग्यता, छात्रों से संवाद की योग्यता, पठन पाठन संबंधी गुणवत्ता तथा विषय का ज्ञान आदि का आंकलन करने के लिए 20 अंक का डेमो (स्कीनिंग) संबंधित आवेदक का लिया जायेगा।

6. चयन प्रक्रिया में समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र के आवेदकों का चयन किया जायेगा।

7. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए साथ ही शासन द्वारा समय-समय पर आयु सीमा में छूट के प्रावधान लागू रहेंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10 वीं की अंकसूची की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छूट की पात्रता होगी। सक्षम अधिकारी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उपरोक्त कंडिका प्रतिनियुक्ति वाले शिक्षक संवर्ग के पदों के लिए नहीं है। सभी वर्ग की महिलाओं को छ.ग. शासन द्वारा आयु सीमा में छूट के लिए समय-समय पर जारी किये गये दिशा-निर्देश लागू होंगे।

8. संविदा के पदों पर नियुक्ति हेतु डेमो व साक्षात्कार उपरांत मेरिट क्रम के अनुसार चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जायेगी। संविदा के पदो पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर कुल प्राप्त अधिभार के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप छानबीन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति के लिये चस्पा की जावेगी।

दावा-आपत्ति उपरांत मेरिट अनुक्रम के आधार पर 01 पद के विरूद्ध 05 अभ्यर्थियों को डेमो व साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। अस्थायी (प्रोविजनल ) प्रमाण-पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे।

10. डेमो में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल नही किया जायेगा।

11. छ.ग. के शासकीय सेवक विज्ञप्ति में उल्लेखित रिक्त पदो पर प्रतिनियुक्ति हेतु सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त अनुमति संलग्न कर आवेदन करना होगा अन्यथा उन्हे अपात्र घोषित किया जायेगा। अंतिम मेरिट सूची में समान अंक होने पर जिले के स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जावेगी।

12. नियुक्ति में प्रथम वरीयता प्रतिनियुक्ति के आवेदको को दी जावेगी। पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में ही संविदा भर्ती विचारार्थ होगी।

13. घठग लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जातियां और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम 1994 नियम के प्रावधान यथास्थिति लागू होंगे।

14. चयन समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया ही मान्य की जायेगी तथा चयन के संबंध में समिति का निर्णय अंतिम व सर्व मान्य होगा।

15. अभ्यर्थी का 01 पद हेतु केवल एक ही आवेदन पत्र मान्य होगा, जिसमें उन्हें विद्यालय का प्राथमिकता क्रम अंकित करना होगा तथा प्राथमिकता क्रम अंकित नही होने अथवा एक ही विद्यालय हेतु एक से अधिक अभ्यर्थियों के चयन होने की स्थिति में समिति द्वारा किसी भी एक विद्यालय में प्रतिनियुक्ति / संविदा नियुक्ति प्रदान की जा सकेगी. जिसके लिए अभ्यर्थी कोई दावा प्रस्तुत नहीं कर सकेगा।

16. नियोक्ता द्वारा जारी चयन सूची जारी दिनांक से 6 माह के लिए वैध होगी तथा प्रतीक्षा सूची की वैधता चयन सूची जारी होने के दिनांक से 2 वर्ष तक या आगामी चयन सूची जारी होने तक जो भी पहले हो के लिए वैद्य होगी।

17. प्रतिनियुक्ति / संविदा के बैकलॉग के रिक्त पदो हेतु कार्यक्रम निम्नानुसार निर्धारित है-
स्थल शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुण्ठपुर – पंजीयन 24/11/2022 दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक। दस्तावेज सत्यापन – प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक। पात्र / अपात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 02:00 बजे अंतिम वरीयता सूची (शैक्षणिक दस्तावेजों के मेरिट के आधार पर) दोपहर 04:30 बजे। – दावा-आपत्ति प्राप्त करना दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक – दावा-आपत्ति का निराकरण पश्चात प्रकाशन दोपहर 04.00 बजे। – डेमो / साक्षात्कार – दिनांक 25/11/2022 – शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 26/11/2022 शनिवार प्रातः 10:00 बजे से

डेमो / साक्षात्कार

निरईवाएं –


1. अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिये किन्ही भी साधनों से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को नियुक्तिकर्ता द्वारा चयन के निर्हित माना जा सकेगा।

2. कोई भी अभ्यर्थी, किसी सेवा या पद पर तब तक नियुक्त नहीं किया जायेगा जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में, जोकि विहित की जाए, मानासिक या शारीरिक रूप से तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो से मुक्त घोषित न कर दिया जाये। परन्तु आपयादिक मामलों में अर्थी को उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इसके अधीन नियुक्ति दी जा सकेगी कि यदि वह चिकित्सकीय रूप से अस्वथ्य पाया जाता है. तो उसकी सेवाएं काल समाप्त की जा सकेगी।

3. कोई भी अभ्यर्थी, जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध का सिद्ध दोष हराया गया हो किसी सेवा था. पद के लिए पात्र नहीं होगा परन्तु यदि किसी अभ्यर्थी के विरुद्ध न्यायालय में ऐसे मामले त हो तो उसकी नियुक्ति का मामला तब तक सब जायेगा जब तक उस अपराधिक मामले का न्यायालय द्वारा अंतिम विनिश्चय न कर दिया जाये।

शर्ते :-

1. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित “छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012′ के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।

2. पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासन द्वारा नियुक्ति / कार्यव्यवहार / परीक्षा परिणाम के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा।

3. भविष्य में शासन द्वारा उक्त पदों पर भर्ती / स्थानान्तरण से किये जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त

मानी जावेगी।

4. संविदा सेवा में शासन द्वारा निर्धारित सिर्फ एक मुश्त राशि मानदेय के रूप में देय होगी इसके अतिरिक्त अन्य कोई भत्ता अथवा वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी और संविदा सेवा अवधि हेतु किसी प्रकार के पेंशन उपादान या मृत्युलाम आदि की पात्रता नहीं होगी।

5. संविदा नियुक्ति पर नियुक्त कर्मचारी छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 से शासित होंगे।।

6. संविदा सेवा में नियमानुसार अवकाश की पात्रता होगी।

7. संविदा नियुक्ति सामान्यतः एक वर्ष के लिए होगी तथापि समिति आवश्यकता के आधार पर व संविदा पर नियुक्त कर्मचारी की उपयुक्तता का आकलन कर संविदा नवीनीकरण का निर्णय ले सकेगा।

8. संविदा नियुक्ति की अवधि समाप्ति पर संविदा स्वमेव समाप्त मानी जायेगी तथा सेवा समाप्त करने के लिए पृथक से आदेश जारी करना आवश्यक नहीं होगा।

9. संविदा नियुक्ति अवधि में दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में एक माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।

10. अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है, एवं सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। 11. समिति द्वारा आवश्यकतानुसार पदों की संख्या परिवर्तनीय होगी।

12. दावा-आपत्ति उपरांत मेरिट अनुकम के आधार पर एक पद के विरुद्ध 05 अभ्यार्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा।

13. चयन के लिए अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में नियुक्तिकर्ता का विनिश्चय अंतिम होगा तथा चयन प्रक्रिया के किसी भी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता को चयन सूची भेजने के बाद यदि नियुक्तिकर्ता के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पाई गई है तो वह निरहित हो जायेगा एवं उसका चयन / नियुक्ति नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा समाप्त कर दी जायेगी।

14. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य किया जायेगा।

15. अभ्यर्थी को रूपये 10.00 के नाम ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर सम्पूर्ण शैक्षणिक योग्यता कक्षा-09वीं 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अंग्रेजी माध्यम से पूर्ण करने का शपथ पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र गलत अथवा त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर नियुक्ति निरस्त करते हुए वैधानिक कार्यवाही समिति द्वारा की जा सकेगी।

16. आवेदन पत्र के साथ निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रति तथा स्वयं के बाक का पूर्ण पता लिखा लिफाफा जिस पर 25 रूपये का डाक टिकट लगाकर संलग्न कर जमा करना होगा। आवेदन पत्र प्रेषित किये जाने वाले लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम विषय का नाम तथा नियुक्ति का प्रकार प्रतिनियुक्ति / संविदा अंकित करना अनिवार्य होगा।

17. विद्यालय में ज्ञापित पदों की जानकारी में आवेदन पत्र का प्रारूप कोरिया जिले के वेबसाईट korea.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया तथा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महलपारा, बैकुन्तपुर एवं सोनहत जिला कोरिया के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा अनुमोदित)

Download PDF – Link

Apply – Link

Official Website – Link

Join in Official Website – Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button