CG Govt College शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जारी हुई अधिसूचना !

CG Govt College शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जारी हुई अधिसूचना!

बी.ए.एम.एस. / बी.एच. एम. एस. / बी.यू. एम. एस. / बी. एन. वाय. एस. पाठ्यक्रमों सत्र 2021-22 में राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश हेतु

काउंसिलिंग स्थल :- शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय, जी.ई.रोड, रायपुर (छ.ग.) बी.ए.एम.एस./ बी.एच.एम.एस./ बी.यू.एम.एस. / बी.एन. वाय. एस. पाठ्यक्रम, सत्र 2021-22 में भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली / राज्य शासन से प्राप्त मान्यता / अनुमति तथा संबंधित विश्वविद्यालय की सम्बद्धता के आधार पर आयुष महाविद्यालयों के राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसिलिंग आयोजित है।

प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2021 में सम्मिलित एवं पात्र तथा संचालनालय आयुष द्वारा जारी विज्ञापन / सूचना दिनांक 29.01.2022, 04.02.2022 एवं 04.04.2022 के अनुसार पंजीकृत छत्तीसगढ़ के मूल निवासी तथा गैर मूल निवासी (अन्य प्रदेश के) अभ्यर्थियों को श्रेणी / संवर्गवार काउंसिलिंग हेतु आमंत्रित किया जाता है, ऐसे उम्मीदवार जिनका NEET (UG) 2021 की मेरिट सूची में प्राप्तांक / पर्सेन्टाइल, श्रेणी / संवर्गवार निम्नानुसार है वे इस सूचना के आधार पर काउंसिलिंग में अवसर (चान्स) लेने हेतु उपस्थित हो सकते हैं :

शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट www.cghealth.nic.in/ehealth www.gacraipurcg.in एवं www.gac.bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Join in the Group 👉 Link 👈

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button